अमेठी। विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लेते हुए जिला स्तर पर नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर जारी इस सूची में कुल 87 पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि 67 लोगों को जिला सदस्य बनाया गया है।नई टीम में महिलाओं को विशेष तवज्जो दी गई है। पार्टी ने तीन महिलाओं को जिला मंत्री बनाया है और कुल 31 महिलाओं को संगठन में शामिल कर संतुलन साधने की कोशिश की है।घोषित सूची के अनुसार, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विशुव मिश्रा को संगठन मे जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उपमा सरोज सहित 9 नेताओं को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा रामकृष्ण भारती और कृष्ण कुमार यादव को भी संगठन में अहम भूमिका सौंपी गई है।पूर्व महिला मोर्चा की आशा बाजपेई समेत आठ नेताओं को जिला मंत्री बनाया गया है, जबकि अनिल सिंह को प्रधान की जिम्मेदारी दी गई है। जिला सदस्य के रूप में रश्मि सिंह, हरि, पूनम, यज्ञसैनी, शकुंतला सहित 67 लोगों को शामिल किया गया है।भाजपा के जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नई टीम संगठन को और मजबूती देगी तथा आगामी चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।