निःशुल्क कला साधना शिविर 05 अप्रैल से,रजिस्ट्रेशन 25 मार्च से प्रारम्भ -ओमप्रकाश बिरथरे 

Share
ललितपुर। कलाविद  ओमप्रकाश बिरथरे ने अवगत कराया की सिद्धन रोड स्थित कला भवन में कला प्रतिभाओं को दक्षता प्रदान करने एवं कला बारीकियाँ सिखाकर एक अच्छे कलाकार तैयार करने हेतु दिनांक 05 अप्रैल से 03 मई 2026 तक निःशुल्क कला साधना शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के आयोजक कलाविद् ओमप्रकाश बिरथरे ने बताया  कि इस शिविर में भारतीय चित्रकला के आधारभूत सिद्धान्त, कला दर्शन, एब्स्ट्रेक्ट डिजायन, स्टडी आफ हेड, मानव आकृति का विभिन्न आकृतियों में विकास, कैलीग्राफी, डिजायन, टोन्स, दृष्टिक्रम के सिद्धान्त, दृश्य चित्रण, पिक्चर कम्पोजीशन, बुन्देली चित्रकला के विभिन्न आयाम आदि विषयों पर चर्चा एवं अभ्यास कराया जायेगा।   बिरथरे ने बताया कि इस शिविर में चित्र रचना का अभ्यास जल रंग द्वारा किया जाता है। इस शिविर में भारतीय चित्रकला के विभिन्न शैलियों के साथ साथ बुन्देली लोककला के चित्रांकन को विशेष आधार बनाया जायेगा। यह शिविर सायं 4 बजे से 5.30 बजे तक प्रतिदिन चलेगा। इस शिविर में वही प्रतिभाग करें, जो कला के प्रति गहरी रुचि रखते हो। नवीन प्रतिभागियों को वरीयता प्रदान की जायेगी। इस शिविर में 12 वर्ष या इससे ऊपर उम्र वाले कला साधक दिनांक 25 से 30 मार्च 2026 तक अपने माता-पिता अथवा अभिभावक के साथ प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक कला भवन में उपस्थित होकर नामांकन करा सकते हैं। चित्रकार ओ. पी.. बिरथरे ने बताया कि इस प्रकार के निःशुल्क शिविर साधनहीन कला साध्ाकों को सीखने के लिए बहुत अच्छे अवसर प्रदान करते हैं, जिसमें कला प्रतिभायें रोजगार के साथ साथ कला जगत में भी अपना नाम स्थापित कर सकते हैे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *