सुधाकर सिंह कुशवाहा को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर, समर्थकों ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर दी बधाई

Share
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पद पर सुधाकर सिंह कुशवाहा के मनोनीत होने की खबर मिलते ही उनके आवास पर समर्थकों का जमावड़ा लग गया। पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही उनके घर पर कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों का आना-जाना लगा रहा। सभी ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की।
समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और इस उपलब्धि को मिलकर साझा किया। इस अवसर पर कई वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने सुधाकर सिंह कुशवाहा को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल राजनीतिक भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में पीरथीपुर के प्रधान नागेंद्र कुशवाहा जी, दिदौहर के बीडीसी शैलेंद्र कुशवाहा जी, रामपुर पथारी के प्रधान प्रतिनिधि बलिराम कुशवाहा जी, संतोष कुशवाहा जी, अंगद कुशवाहा जी, गुड्डू अंसारी तथा रामवध कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा संगठन को मजबूत करने की बात कही।सुधाकर सिंह कुशवाहा का राजनीतिक सफर भी काफी सक्रिय और प्रभावशाली रहा है। वे पहले प्रदेश सह मीडिया प्रभारी तथा पिछड़ा मोर्चा कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उनके परिवार की भी राजनीति में गहरी पृष्ठभूमि रही है। उनके बड़े पिताजी बृजभूषण सिंह कुशवाहा पूर्व में विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं, जिससे उन्हें राजनीतिक अनुभव और मार्गदर्शन भी मिला है।राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि सुधाकर सिंह कुशवाहा उप मुख्यमंत्री माननीय केशव प्रसाद मौर्य के बेहद करीबी माने जाते हैं, जिससे संगठन में उनकी मजबूत पकड़ और प्रभाव का अंदाजा लगाया जाता है।इस मौके पर सुधाकर सिंह कुशवाहा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे वे पूरी ईमानदारी, मेहनत और लगन से निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को और मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।उनके समर्थकों में इस नियुक्ति को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी को जिले में और मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *