भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का समापन, कार्यकर्ताओं को जन-जन तक योजनाएं पहुंचाने का आह्वान

Share
गाजीपुर जखनियां । आदित्य मैरिज हॉल में 21 मार्च से चल रहे भाजपा मंडल जखनिया प्रथम के एकदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के मार्गदर्शन के साथ हुआ। समापन सत्र में उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व विकास देखा है, जो आजादी के बाद पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में संभव नहीं हो सका। प्रशिक्षण वर्ग को ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना और संगठन की कार्यपद्धति से जोड़ना है। मंडल स्तर तक 15 लाख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लक्ष्य के साथ इस अभियान में “वैचारिक अधिष्ठान” और “संगठन की मजबूती” जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।जिला उपाध्यक्ष सरोज मिश्रा ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर आधारित यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और सेवा भावना के प्रति और अधिक सजग बनाता है। उन्होंने कहा कि जब संगठन का कार्यकर्ता विचारों में दृढ़ और व्यवहार में विनम्र होगा, तभी पार्टी की शक्ति समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी।कार्यक्रम के दौरान भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नेतृत्व में सपना सिंह को व्यापारियों ने नटराज की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को ओमप्रकाश राम, गर्वजीत सिंह, रामराज वनवासी, दयाशंकर सिंह और मृदुला पांडेय ने भी संबोधित किया।प्रशिक्षण वर्ग में प्रतिभागियों के लिए रहने, भोजन, चाय-नाश्ता और पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, जिला प्रतिनिधि उमाशंकर यादव, महामंत्री पीयूष सिंह, पंकज सिंहा, नंदलाल प्रजापति, राम रतन कुशवाहा, नलनिश सिंह, उषा वनवासी, शिवाकांत सिंह, धर्मेंद्र चौरसिया, दीपक गुप्ता, प्रशांत सिंह, चंद्रभान राजभर, कैलाश नाथ, विनय सिंह, रामाश्रय पांडेय, अशोक गुप्ता, विजय गुप्ता, झुन्ना सिंह, शैलू सिंह, अशोक चौहान, ओम प्रकाश पांडेय, मुन्ना सिंह, सुनील यादव, धर्मेंद्र यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री लाल जी गोड़ ने की, जबकि संचालन भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *