कानपुर देहात _ रूरा कस्बे की शास्त्री नगर थाने के पास वाली मस्जिद में एतीकाफ बैठे लोगों को अकबरपुर चेयरमैन प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह गुड्डन ने माला पहनाकर ईद की मुबारकबाद दी। बताते चले की माहे रमजान के मुकद्दस महीने के बीसवें रोज़े की इकीसवीं सब को दस दिनों के लिए मस्जिद में इबादत में खुद को मशगुल रखा और ईंद का चांद नजर आते ही अपना एतिकाफ मुकम्मल किया। एतीकाफ में बैठे गुफरान शेख, सोहेल उर्फ गुड्डा, मो जायेद मंसूरी को अकबरपुर चेयरमैन प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह गुड्डन ने माला पहनकर, मिठाई खिलाकर ईद की मुबारकबाद दी और उनके उज्जवल भविष्य की दुआएं की। इसी क्रम में मौलाना आरिफ अल मंजरी बताया की रमजान शरीफ इबादत, सब्र और तकवा हासिल करने का महीना है, एतिकाफ में बैठना इस्लाम की एक अहम सुन्नत है जो हर मोमिन को अपने रब के करीब करने का जरिया बनती है। इस तरह इबादत में दिलचस्पी लेना समाज के लिए एक बेहतरीन पैगाम है।इस मौके पर अकबरपुर चेयरमैन प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह गुड्डन, पेश इमाम अमीर गुलशन, मौलाना आरिफ अल मंजरी, इदरीश अहमद, सलमान अहमद, इरफान अहमद, शाहरुख अहमद, मोहम्मद सोहेल (गुड्डा), गुफरान शेख, मो जायेद मंसूरी, मोहम्मद अयूब एडवोकेट, रिजमान अहमद (पत्रकार), अली हसन, उसमान शेख जी, मोहम्मद आलम, अली, अन्ने मंसूरी, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।