जमीन और प्लॉट के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप… पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार 

Share
हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात: प्लॉट और जमीन के नाम पर 1.65 लाख की ठगी का आरोप, पीड़ित दर-दर भटकने को मजबूर
कानपुर देहात के रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिमरामऊ के मजरा बढ़ईनपुरवा में जमीन और प्लॉट के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है।गांव निवासी कोमल यादव ने आरोप लगाया है कि गांव के ही राजबहादुर शर्मा और उनके भाई रामप्रकाश शर्मा ने उनसे करीब तीन साल पहले 1 लाख 65 हजार रुपये बयाने के तौर पर लिए थे। आरोप है कि जमीन और प्लॉट दिलाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन समय बीतने के बाद भी न तो बैनामा कराया गया और न ही प्लॉट दिया गया।पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने साफ इंकार कर दिया। इतना ही नहीं, बल्कि उन पर झूठे आरोप लगाकर जिलाधिकारी से शिकायत भी कर दी गई।कोमल यादव ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं और एक प्रशासनिक अधिकारी के ड्राइवर के रूप में काम करते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ड्राइवर होना अपराध है, जो उन्हें अपनी ही मेहनत की कमाई वापस मांगने का अधिकार भी नहीं मिल रहा है।पीड़ित ने संबंधित अधिकारियों को लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही या तो पैसा वापस दिलाने या प्लॉट दिलाने की गुहार लगाई है। “फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि आखिर पीड़ित को कब तक मिलेगा न्याय?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *