सोनभद्र। कोन थाना पुलिस ने एक पिकअप से तीन गोवंशों को सकुशल बरामद करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पिकअप सवार तस्कर बरामद गोवंशों को बध के लिए ले जा रहे थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्करों की पहचान ओम प्रकाश पुत्र बिफन खरवार निवासी पटवध थाना चोपन, सुदर्शन राम पुत्र कल्लन राम निवासी पटवध टोला मुरैया थाना चोपन व उमेश राम पुत्र रिवन राम निवासी रेडिया थाना चोपन के रूप में की गई है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में गोवंशों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोन थाना पुलिस ने क्षेत्र के चाची कला पुलिया के पास मझगवां से एक पिकअप से तीन गोवंशों को बरामद किया। मौके से गिरफ्तार तस्करों ने पुलिस को बताया कि वे इन गोवंशों को चोपन, जुगैल थाना क्षेत्र से खरीदकर झारखण्ड के व्यापारियों के माध्यम से वध के लिए पश्चिम बंगाल भेजते थे। पुलिस ने तीनों तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कानून के हवाले कर दिया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, उप निरीक्षक शिवप्रकाश, विरेन्द्र वर्मा, लालजी यादव, हेड कांस्टेबल राजेश यादव, शिवकुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।