मातृशक्तियों को सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

Share

सोनभद्र। जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर सोनभद्र पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार कार्यक्रम आयोजित कर मातृशक्तियों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में स्कूलों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों और ग्राम सभाओं में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में महिलाओं व बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सहित विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। साथ ही घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, दहेज निषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 एवं पॉक्सो एक्ट 2012 जैसे कानूनों की जानकारी भी दी जा रही है। इसके अलावा साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। पुलिस विभाग के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक कर उन्हें सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *