मां की पुण्यतिथि पर गौ सेवा कर अर्पित की श्रद्धांजलि

Share
गाजीपुर बिरनो – भवरहां पांडेयपुर स्थित बलदेव श्रीधर विधि महाविद्यालय की प्रबंधक स्व. शशिकला पांडेय की नौवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि स्वरूप गौशाला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों गायों को केला, सेव सहित विभिन्न फल खिलाकर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गौ सेवा को पुण्य का कार्य बताते हुए स्व. पांडेय के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।उनके सुपुत्र वेद प्रकाश पांडेय ने भावुक होकर कहा कि यह दिन उनकी मां को याद करने और अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने का है। उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा कर उनकी मां को सच्चा सम्मान दिया गया है। इस अवसर पर अमृत प्रकाश पांडेय, विवेकानंद पांडेय, अशोक दुबे, ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता सहित कई गौ सेवक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *