वृद्ध आश्रम में दान स्वर्ग का सोपान –   सुधा सागर जी महाराज

Share
ललितपुर- जनक जननी वृद्ध आश्रम में श्री सुधा सागर जी महाराज ने दिगंबर जैन पंचायत समिति के अंतर्गत चल रहे जैन सेवा समिति द्वारा संचालित जनक जननी वृद्ध आश्रम में संत सुधा सागर जनक जननी पुरुष वृद्ध आश्रम के भूमि पूजन एवं शिलान्यास व सम्मान  समारोह के शुभ अवसर पर प्रवचन में कहा की धर्म मोक्ष की सीढ़ी है और वृद्ध आश्रम में दान और सेवा स्वर्ग का द्वार होता है असहाय बेघर और दुत्कारे हुए वृद्धो की माता-पिता की तरह सेवा करना मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है जिसका साक्षात जीता जागता उदाहरण ललितपुर उत्तर प्रदेश में पारसनाथ कॉलोनी में जनक जननी वृद्ध आश्रम है जिसमें लगभग 10 वृद्ध महिलाओं का जीवन यापन हो रहा है अब पुरुष वृद्ध आश्रम हेतु संत सुधा सागर जनक जननी पुरुष वृद्ध आश्रम के भूमि पूजन , शिलान्यास समारोह में जो बड़ चड़कर हिस्सा लेगा  तथा वृद्ध आश्रम में दान करेगा  तो वह बिना घर का कभी भी पैदा नहीं होगा निश्चित रूप से वह महल में ही पैदा होगा।read more:https://pahaltoday.com/21st-central-monitoring-committee-reviews-state-wise-progress-on-polluted-river-stretches-and-sewage-management/  जैन सेवा समिति द्वारा जनक जननी महिला वृद्ध आश्रम के अतिरिक्त जनक जननी मेडिकल बैंक चलाया जा रहा है जिसमें हाइड्रोलिक पलंग व्हील चेयर वॉकर आदि मेडिकल इक्विपमेंट उपयोगिता निशुल्क प्रदान किये जा रहे हैं तथा जनक जननी आयुर्वेदिक औषधालय, जनक जननी शिक्षा योजना जरूरतमंद लड़कियों की फीस भरने हेतु तथा जनक जननी आहार विहार वाहन सेवा संचालित की जा रही है। जिसमें साधुओं के आहार बिहार एवं वैया वृत्ति  के लिए श्रावकों को निशुल्क वाहन प्रदान किया जाता है इन सभी कार्यों के लिए जैय सेवा समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य बधाई के पात्र है इस अवसर पर मुख्य शिलान्यास कर्ता देवोदय तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष  अनिल जैन अंचल तथा  पूर्व उपाध्यक्ष दिगंबर जैन पंचायत समिति  अखिलेश जैन गदयाना एवं 10 नए कमरा दाता परिवारो ने भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।
श्रीमती किरण और राकेश सतभैया, श्रीमती सुमन डॉक्टर अनुराग चौधरी, श्री जिनेंद्र नजा डॉक्टर विनीत नजा, श्रीमती रीना सुधीर चौधरी, श्रीमती अलका सुधीर जैन शशांक जैन ,एक गुप्तदाता परिवार , व श्रीमती ज्योति नजा, श्रीमती सुशीला जैन पुत्र पवन बबीता प्रमोद मोहिनी भोपाल एवं श्री धन्नालाल सजल जैन तौलिया परिवार एवं श्री हेमंत कुमार संजय जैन डॉक्टर आशीष जैन हेमंत सेल्स परिवार  ने एक-एक कमरा बनवाने हेतु अपनी स्वीकृति प्रदान की। विकास जैन ओसवाल चार्टर्ड अकाउंटेंट परिवार व अक्षय जैन कीर्ति जैन परिवार ने मुनिश्री के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य प्राप्त कियाइस अवसर पर पंचायत के अध्यक्ष डॉक्टर अक्षय टडैया, आकाश जैन, सनत खजुरिया देवोदय के अध्यक्ष श्री अनिल जैन अंचल ,संजीव जैन चार्टर्ड अकाउंटेंट, शान्तोदय के अध्यक्ष श्री अरविंद जैन चश्मा वाले धन्य कुमार सैदपुर वाले सतोदय के अध्यक्ष सतीश जैन बंटी, सुरेश बाबू जैन एडवोकेट,स्वदेश अग्रवाल डब्बू ,मुन्नालाल पाराशर सहित अनेकों श्रावक उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *