विज्ञान मानवता के लिए सुंदर उपहार है। हमें इसे विकृत नहीं करना चाहिए – उपजिलाधिकारी 

Share
ललितपुर- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश शासन) के दिशा निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब ललितपुर के तत्वावधान में वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान दिवस का आयोजन तहसील महरौनी के राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज महरौनीl में किया गया। जिसमें महान भारतीय वैज्ञानिक सर सी वी रमन के विज्ञान के कार्यों, योगदान एवं रमन प्रभाव पर  विशेषज्ञों द्वारा वैज्ञानिक व्याख्यान तथा विद्यार्थियों के मध्य भाषण, पोस्टर, तथा निबन्ध, विज्ञान मॉडल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रतिनिधि राज्य मंत्री सुरेंद्र पंथ विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम बड़ोनिया,  उपजिलाधिकारी रजनीश वाजपेई,विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शीलम गुप्ता ने सरस्वती जी के समक्ष  दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से किया। मुख्य अतिथि सुरेंद पंथ ने कहा कि विज्ञान का प्रयोग यदि स्वस्थ मन से किया जाए तो वह वरदान है अन्यथा यह अभिशाप बन जाती है जैसा कि वर्तमान में हम देख रहे हैं कि विज्ञान के द्वारा बनाए गए हथियारों से किस प्रकार एक देश दूसरे देश का विनाश करने की होड़ कर रहे हैं।विशिष्ट अतिथि श्रीमती नीलम बड़ोनिया  ने  कहा कि विद्यार्थियों में खोज की प्रवृत्ति का जागृत होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विज्ञान समझने के लिए तर्क का होना आवश्यक है।read more:https://pahaltoday.com/minister-of-state-for-defence-welcomes-insv-kaundinya-after-successful-completion-of-her-maiden-overseas-visit-to-oman/
  उपजिलाधिकारी रजनीश वाजपेई ने कहा कि की विज्ञान और कला में  तथा पहिए को आविष्कार को विश्व का सबसे श्रेष्ठतम आविष्कार बताते हुए कहा कि लोक कल्याण के लिए विज्ञान का उपयोग ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। प्रधानाचार्या ने कहा कि तार्किक शक्ति के द्वारा ही विद्यार्थी नवीन तकनीक,नवाचार एवं जुगाड़ की तकनीक विकसित करते हैं।  आगे कहा की प्रत्येक विद्यार्थी अपनी वैज्ञानिक जिज्ञासा को उजागर अवश्य करें । इस अवसर पर *जिला विज्ञान क्लब समन्वयक राहुल जैन* ने कहा कि विद्यार्थियों एवं आम जनमानस में विज्ञान के प्रति अभिरुचि उत्पन करना एवं उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित करना आवश्यक है। विषय विशेषज्ञ असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ0 वर्षा साहू ने कहा कि सर सी0वी0 रमन के भौतिकी की क्षेत्र में किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए *रमन इफेक्ट* के विषय में विद्यार्थियों को विस्तार से बताया। उन्होंने प्रकाश स्पेक्ट्रोस्कोपी, रेनबो को भी समझाया। उन्होंने प्राचीन भारतीय वैज्ञानिकों, इंजीनियरों , तकनीकीविदों, चिकित्सकों द्वारा किए गए योगदानों एवं जीवन के विभिन्न क्षेत्र में विज्ञान प्रौद्योगिकी की उपलब्धियों की ओर विद्यार्थी  तथा सामान्य जनमानस का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना चाहिए। युवाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (स्टेम)में कैरियर बनाने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित भी किया।
विज्ञान दिवस पर हुई विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सैफी द्वितीय स्थान सानिध्य प्रताप सिंह एवं तेज प्रताप सिंह तृतीय स्थान पर मोहिनी झा को प्राप्त हुआ। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम रोशनी द्वितीय अथर्व चतुर्वेदी व तृतीय प्रीति लोधी रही। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सृष्टि द्वितीय स्थान मोहित  तृतीय स्थान सुरभि मिश्रा पर रहे।कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र तिवारी ने किया। सभी अतिथियों के प्रति विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शीलम गुप्ता ने आभार ज्ञापित किया।इस अवसर पर पूर्व विज्ञान विद्वान सेवानिवृत शिक्षक रमेश सिंह परिहार एवं बाबू सिंह को सॉल व स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में  सुषमा,प्रीति,प्रेमा कुमारी,मनीष तिवारी,इमरान, देशपत,विकास कुमार राजेंद्र त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *