गाजीपुर में गैस एजेंसियों की मनमानी पर कार्रवाई, 13 सिलेंडर बरामद, कई एजेंसियों को नोटिस

Share
गाजीपुर । जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर जिला पूर्ति विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 19 मार्च 2026 को घरेलू गैस सिलेंडरों का कुल स्टॉक 27,149 रहा, जबकि 18 मार्च 2026 को 9,339 सिलेंडर की बिक्री और 9,290 सिलेंडर की बुकिंग दर्ज की गई। वहीं पिछले वर्ष 18 मार्च 2025 को 12,932 सिलेंडर की बिक्री और 12,933 की बुकिंग हुई थी।उपभोक्ताओं की शिकायत पर तीन गैस एजेंसियों—अखिलेश एचपी गैस एजेंसी (कुसी, जमानियां), भाग्य लक्ष्मी इंडेन गैस एजेंसी (सादात) और रामचंद्र भारत गैस एजेंसी (सैदपुर)—के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जांच में पाया गया कि ये एजेंसियां ग्राहकों से डीएसी कोड लेकर बिना गैस की डिलीवरी किए ही ऑनलाइन डिलीवरी दिखा रही थीं। यह कृत्य एलपीजी (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश-2000 के विरुद्ध पाया गया, जिस पर संबंधित एजेंसियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।विभाग ने बैकलॉग को देखते हुए कुछ एजेंसियों को अतिरिक्त गैस सिलेंडर आवंटित किए हैं। इसमें रामजी इंडेन गैस एजेंसी (सैदपुर), रेवतीपुर इंडेन गैस एजेंसी, रशीदा गैस एजेंसी (हबिल्लमपुर) और तेजस्व गैस सर्विस (लंका) शामिल हैं।गैस बुकिंग में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए ऑयल कंपनियों ने व्हाट्सएप बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। इंडेन ग्राहक 7588888824 पर “REFILL”, एचपी गैस ग्राहक 9222201122 पर “BOOK”, और भारत गैस ग्राहक 1800224344 पर “Hi” लिखकर बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा इंडेन उपभोक्ता 8927225667 और 8391990070 नंबर पर भी बुकिंग कर सकते हैं।ई-केवाईसी की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कंपनियों के मोबाइल ऐप—Indianoil One, Hello BPCL और HP Pay—के माध्यम से घर बैठे केवाईसी करने की सुविधा दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन और शहरी क्षेत्रों में 25 दिन बाद ही पुनः सिलेंडर बुकिंग की सुविधा है।इसी क्रम में 19 मार्च 2026 को आपूर्ति विभाग की टीम ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी प्रभाकर देव के नेतृत्व में भांवरकोल थाना पुलिस के साथ ग्राम रेवसड़ा में छापेमारी की। इस दौरान बरमेश्वर राय के घर से कुल 13 खाली गैस सिलेंडर बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि वह बलिराम वर्मा के साथ मिलकर अवैध रूप से गैस सिलेंडर की बिक्री कर रहा था। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रताप सिंह ने बताया कि विभाग सभी उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि गैस बुकिंग और ई-केवाईसी के लिए एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं, बल्कि ऑनलाइन और व्हाट्सएप विकल्पों का उपयोग करें। किसी भी शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1800-2333-555 या जिला आपदा कंट्रोल रूम नंबर 0548-2224041 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *