चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ पर गंगा स्नान, पक्का बलुआ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Share
गाजीपुर जमानियां। चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ पर गुरुवार को कस्बा बाजार क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। सैकड़ों महिला एवं पुरुष ऑटो व मोटरसाइकिल से पक्का बलुआ घाट स्थित गंगा नदी पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई।इस दौरान घाट परिसर में भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से स्नान कर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। ब्राह्मण पुजारी उद्धव पांडेय ने बताया कि इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से प्रारंभ होकर 27 मार्च तक मनाई जाएगी। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को प्रातः 4 बजकर 52 मिनट तक रही तथा यह 20 मार्च तक प्रभावी रहेगी।उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है, इसी दिन से हिंदू नववर्ष का भी आरंभ माना जाता है। श्रद्धा भाव से पूजा करने पर मां दुर्गा भक्तों के कष्ट दूर कर सुख-समृद्धि प्रदान करती हैं।वहीं दूसरी ओर, पक्का बलुआ घाट चबूतरे पर बड़ी संख्या में खड़ी ऑटो और मोटरसाइकिलों के कारण सुबह टहलने व वॉकिंग करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।भीड़ को देखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर के निर्देशन में पुरुष व महिला पुलिसकर्मी घाट परिसर में तैनात रहे, लेकिन चबूतरे पर खड़े वाहनों को हटाने की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आवागमन प्रभावित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *