हरपुर स्थित डिवाइन ग्लोबल स्कूल में इफ्तार पार्टी, भाईचारे और सौहार्द का संदेश

Share
जमानियां। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के हरपुर स्थित डिवाइन ग्लोबल स्कूल में बुधवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन संपन्न हुआ। यह आयोजन आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और एकता को मजबूत करने का एक सराहनीय प्रयास रहा।कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के मैनेजर प्रकाश यादव उर्फ मिंटू द्वारा किया गया, जिसमें सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत कर इफ्तार में शामिल होकर विभिन्न पकवानों का लुत्फ उठाया। इस दौरान महिला रोजेदारों की भी सक्रिय भागीदारी रही।इस अवसर पर प्रकाश यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों को विविधता, पारस्परिक सम्मान और सामूहिक एकता के मूल्यों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि इफ्तार पार्टी का मुख्य उद्देश्य आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना और छात्रों-शिक्षकों के बीच प्रेम, सद्भाव एवं अपनत्व की भावना विकसित करना है।
संस्थापक डॉ. रामउग्रह सिंह यादव ने कहा कि रमज़ान का पवित्र महीना सब्र, रहमत और इंसानियत का संदेश देता है। इफ्तार जैसे आयोजनों से बच्चों में सहानुभूति, परोपकार और सामाजिक समरसता की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि जब विभिन्न समुदायों के छात्र, शिक्षक और अभिभावक एक साथ बैठकर भोजन करते हैं, तो सामाजिक दूरियां कम होती हैं और एक समावेशी वातावरण बनता है।
अश्वनी कुमार यादव ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल शिक्षा के स्तर को समृद्ध करते हैं, बल्कि भावी पीढ़ी में आपसी सम्मान और सौहार्द की मजबूत नींव रखते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और एकता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *