बलरामपुर,/आदर्श नगरपालिका परिषद क्षेत्र में स्थित बुद्धा पार्क के सौन्दर्यीकरण और विस्तार कार्य का शिलान्यास आगामी सोमवार को किया जाएगा। इस अवसर पर बौद्ध धर्म के संतों द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा।नगरपालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने बताया कि आगामी सोमवार को बुद्धा पार्क के विकास कार्य का शिलान्यास किया जाएगा।बौद्ध धर्म के संतों द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन कर निर्माण कार्य शुरू होगा।इस परियोजना के लिए लगभग 70 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है।मुख्य कार्य मेंनई बाउंड्री वॉल का निर्माण,हाल, हरित क्षेत्र (ग्रीन एरिया) का विकासबैठने की बेहतर व्यवस्था,बच्चों के लिए आधुनिक खेल उपकरण,बेहतर प्रकाश व्यवस्था शामिल है। इस पार्क को सुरक्षित,आकर्षक और उपयोगी बनाने का उद्देश्य है।इस पार्क के निर्माण को लेकर लोगों में उत्साह है—उन्हें उम्मीद है कि यह पार्क सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा।बुद्धा पार्क की बाउंड्री पूर्व में क्षतिग्रस्त हो गई थी,जिससे पार्क की सुरक्षा और सौन्दर्य प्रभावित हो रहा था। इसे ध्यान में रखते हुए शासन से पार्क के सौन्दर्यीकरण एवं विस्तार के लिए जीएसटी सहित लगभग 70 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।शिलान्यास कार्यक्रम में बौद्ध धर्म के गुरुओं एवं अनुयायियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है,जो धार्मिक विधि-विधान के साथ कार्यक्रम को संपन्न करेंगे। कार्यक्रम के बाद निर्माण कार्य को तेजी से शुरू कर निर्धारित समय में पूर्ण कराने का लक्ष्य रखा गया है।