नवीन चयनित शहरी आशाओं का 8 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, प्रमाण पत्र वितरित

Share
बलरामपुर /मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नवीन चयनित शहरी आशाओं का आठ दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्रतिभागी आशाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए।इस अवसर पर सीएमओ डॉ. रस्तोगी ने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने नवचयनित आशाओं से आह्वान किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी लगन, ईमानदारी और निष्ठा के साथ करें तथा अपने-अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।उन्होंने कहा कि आशाएं अपने क्षेत्र की “स्वास्थ्य प्रहरी” के रूप में कार्य करें और किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को अवगत कराते हुए उनके निर्देशों का पालन करें।सीएमओ ने यह भी बताया कि आशाओं पर बच्चों के नियमित टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल तथा नवजात शिशुओं की सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। इन दायित्वों का समुचित निर्वहन कर ही जनपद में शिशु मृत्यु दर एवं मातृ मृत्यु दर को न्यूनतम किया जा सकता है।कार्यक्रम में नोडल अधिकारी राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन बलरामपुर डॉ मीनाक्षी चौधरी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार चौधरी,जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, प्रशिक्षक राजेंद्र तिवारी, डॉ. अवधेश चौधरी एवं संगीता गुप्ता सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *