विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह ‘चंचल’ ने गाजीपुर में सरकार की 9 साल की उपलब्धियां पेश कीं

Share
गाजीपुर,भारत सरकार के 11 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विकास भवन सभागार, गाजीपुर में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह ‘चंचल’ ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और बदलते उत्तर प्रदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में 208.85 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज स्थापित किया गया, जबकि 9.99 करोड़ रुपये की लागत से नर्सिंग कॉलेज का निर्माण प्रगति पर है।सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर में भी विशेष प्रगति हुई है। वाराणसी-गोरखपुर हाईवे का चौड़ीकरण एवं पुनर्निर्माण किया गया है। गाजीपुर में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे निर्माणाधीन है, जो एनएच-29 और एनएच-19 से सीधे जुड़ेगा। इसके तहत गंगा नदी पर रेलकम रोड ब्रिज भी बन रहा है।read more:https://khabarentertainment.in/chakariya-villagers-yearn-for-basic-amenities/
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 35 किमी निर्माण और एनएच-124डी के सैदपुर-सादात-मरदह मार्ग का चौड़ीकरण कार्य जारी है।शिक्षा क्षेत्र में जमानियां ब्लॉक के गहमर में 9.44 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय महाविद्यालय का निर्माण कराया गया। 152.83 करोड़ रुपये की लागत से गाजीपुर शहर में सीवरेज और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (21 एमएलडी) का निर्माण पूरा किया गया।कृषि और किसान कल्याण में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 4,65,110 किसानों को 1,797.14 करोड़ रुपये की सहायता मिली। पीएम कुसुम योजना, एकीकृत बागवानी मिशन और कृषि सिंचाई योजनाओं के तहत भी किसानों को आधुनिक तकनीक और वित्तीय सहायता दी गई।सामाजिक कल्याण में राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को सहायता प्रदान की गई। आवास योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण और शहरी) और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत हजारों लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराए गए।read more:https://khabarentertainment.in/accused-of-making-them-work-beyond-the-stipulated-time-workers-staged-a-protest/स्वच्छता के क्षेत्र में 5,72,355 व्यक्तिगत शौचालय और 1,229 सामुदायिक शौचालय बनाए गए। 695 पंचायत भवनों का निर्माण कार्य पूरा हुआ। उज्ज्वला योजना के तहत 3,21,168 परिवारों को एलपीजी कनेक्शन दिए गए। स्वरोजगार और युवा उद्यमी विकास योजनाओं के तहत भी हजारों लाभार्थियों को वित्तीय सहायता दी गई।विशाल सिंह ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में 3,229.16 करोड़ रुपये के 282 एमओयू जनपद में बने हैं, जिनमें से अधिकांश परियोजनाएं धरातल पर कार्यान्वित हो चुकी हैं और शेष प्रक्रियाधीन हैं।प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय, ब्लॉक प्रमुख बिरनो राजन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, एमएलसी प्रतिनिधि प्रदीप पाठक और प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *