भव्य कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Share

बीजपुर। बिजपुर बाजार स्थित बेड़ियां हनुमान मंदिर से बुधवार सुबह भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें 1100 कलश के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर थिरकते हुए महिलाएं, लड़कियां और श्रद्धालु सिर पर कलश, नारियल व चुनरी लेकर कतारबद्ध होकर बाजार, स्वागत गेट, रिहंद परिसर, कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी होते हुए इंटेक बेल रिहंद बल्लभ पंथ सागर पहुंचे। जहां पंडितों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराकर जल भरवाया गया, इसके बाद सभी श्रद्धालु पुनः बेड़ियां हनुमान मंदिर परिसर लौटे और कलश स्थापना के उपरांत प्रसाद ग्रहण कर अपने-अपने घरों को लौट गए, यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में जय श्रीराम, जय हनुमान और हर-हर महादेव के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा तथा महिलाओं ने मंगल गीत गाकर माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया। इस अवसर पर दुदहिया माता मंदिर प्रांगण में चैत्र नवरात्र के अवसर पर आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा की भी जानकारी दी गई, जो गुरुवार से प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे तक हिमाचल से पधारे श्री श्री 1008 महंत राममोहन दास रामायणी महाराज के श्रीमुख से होगी। मंदिर के महंत श्री श्री 108 मदन गोपाल दास महाराज ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में यजमान इंद्रेश सिंह पत्नी मंजू सिंह, रोहित सिंह, ग्राम प्रधान पी पाल, अनिल त्रिपाठी, श्रीराम यादव, बालगोविंद यादव, यशवंत सिंह, उपेंद्र प्रताप सिंह, संदीप उपाध्याय, सुनील तिवारी, संतोष गुप्ता, मनीष यादव, कमलेश गुप्ता, अजय गुप्ता, रामकृत गुप्ता, चंदन गुप्ता, नारायण गुप्ता, गोपाल गुप्ता, आनंद गुप्ता सहित सैकड़ों श्रद्धालु, संत-महात्मा, महिलाएं, युवा, बुजुर्ग एवं बच्चे शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *