आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना डेरापुर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Share
हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदया कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा थाना डेरापुर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। इस दौरान उन्होंने बाजार क्षेत्र एवं आसपास के मोहल्लों में भ्रमण कर आमजनमानस से संवाद स्थापित किया तथा उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करने हेतु पुलिस की सतत सक्रियता का भरोसा दिलाया।पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों एवं व्यापारियों से वार्ता कर आगामी त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु भी प्रेरित किया गया।इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना डेरापुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली चौकी कांधी, चौकी मुंगीसापुर एवं चौकी बिहार घाट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चौकियों पर उपलब्ध अभिलेखों, शस्त्रों के रखरखाव, ड्यूटी व्यवस्थाओं एवं क्षेत्र में चल रही गश्त व्यवस्था की समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आगामी त्योहारों के दृष्टिगत क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।साथ ही बिहार घाट क्षेत्र में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा के विशेष प्रबंध सुनिश्चित करने तथा पुलिस की सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।पुलिस अधीक्षक के इस पैदल गश्त एवं निरीक्षण से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता का संदेश गया है तथा आमजनमानस में सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *