गाजीपुर। जनपद गाजीपुर के विकास खण्ड मनिहारी अंतर्गत गोरारी पेयजल योजना में “जल अर्पण” कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल, जल स्रोतों की स्वच्छता तथा सामुदायिक सहभागिता के प्रति जागरूक करना रहा।इस दौरान जल वंदना, जल पदयात्रा, स्वच्छता अभियान और जागरूकता बैठक जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही “मेरा गांव – जल सुरक्षित भविष्य” विषय पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर ग्रामीणों को जल के महत्व के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी लिया।ग्राम प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि गोरारी पेयजल योजना के तहत 208 घरों को नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति की जा रही है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिल रही है।कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), ग्रामवासी, विद्यालय के छात्र-छात्राएं, टीपीआई, डीपीएमयू, कार्यदायी संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजर, एफटीके महिलाएं तथा प्रशिक्षण प्राप्त 13 तकनीकी सदस्य उपस्थित थे।