बिजनौर । सोमवार को भारतीय किसान संघ बिजनौर के तत्वाधान में भारतीय किसान संघ का स्थापना दिवस संघ कार्यालय सुदर्शन भवन बिजनौर में मनाया गया, आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह एवं संचालन जिला मंत्री सुरेश कुमार ने किया , इस कार्यक्रम मे जिला कार्यकारिणी एवं सभी खंड से खंड कार्यकर्ता उपस्थित रहे । सभी वक्ताओं ने किसान संघ की रीति नीति एव कार्य पद्धति एव श्रद्धेय दतों पंत ठेगडी जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला । आज इस कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह जिला कोषाध्यक्ष, सीमा देवी जिला महिला प्रमुख, ईश्वर सिंह जिला प्रचार प्रमुख, बलराम सिंह एवं नरेंद्र सिंह जिला सह मंत्री, एवं कर्मेंद्र सिंह, देवदत्त शर्मा मास्टर रमेश, राजेश ,कुलदीप, धर्मपाल, पुष्पराज , अनुज ,जागेश एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारत माता की जय, भारतीय किसान संघ जिंदाबाद, भगवान बलराम की जय ,धरती माता की जय, आदि खूब नारे लगे।