सिवनीखुर्द के एक और कड़ेसरा बाँसी के तीन बच्चों ने पास की योग्यता आधारित परीक्षा

Share
ललितपुर। प्रदेश में आयोजित योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (यू.पी.एन.एम.एम.एस.) में जिले के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। विकासखंड जखौरा अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय सिवनीखुर्द के छात्र आयुष पुत्र अरुण झा, ने 117 अंक अर्जित कर जिला स्तर पर 18वीं रैंक प्राप्त की। इस उपलब्धि पर विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका स्नेह वर्षा जैन, सहायक अध्यापिका सरोज शर्मा तथा अनुचर भावना साहू ने छात्र को सम्मानित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।वहीं विकासखंड तालबेहट के उच्च प्राथमिक विद्यालय कड़ेसरा बाँसी के तीन विद्यार्थियों ने भी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। छात्र विवेक ने 8वीं, लक्ष्मी ने 13वीं तथा साधना ने 17वीं रैंक प्राप्त कर योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण की विद्यालय के प्रधानाध्यापक शैलेश जैन ने बताया कि यह लगातार चौथा वर्ष है जब उच्च प्राथमिक विद्यालय कड़ेसरा बाँसी के विद्यार्थियों का इस प्रतिष्ठित परीक्षा में चयन हुआ है। इस परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति चार वर्षों तक प्रदान की जाती है, जिससे उनकी आगे की शिक्षा को प्रोत्साहन मिलता है।विद्यालय के शिक्षक अमित कुमार चतुर्वेदी, सुभाष मुस्तरिया तथा पूजा द्विवेदी ने भी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए छात्रों को सम्मानित किया।इस अवसर पर माननीय खंड शिक्षा अधिकारी, समस्त ए.आर.पी. तथा बुंदेलखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय सह-प्रवक्ता विशाल जैन पवा ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *