हापुड
थाना बाबूगढ़ पुलिस व थाना बाबूगढ़ पुलिस व जनपदीय स्वाट टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्रान्तर्गत 02 दिन पूर्व अभय इलेक्ट्रॉनिक गोदाम पर घटित विनोद पाल की हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्यारोपी को किया गिरफ्तार।जिसकी निशानदेही पर आलाकत्ल चाकू, मृतक का जला हुआ मोबाइल फोन, अभियुक्त के जले हुए रक्तरंजित कपड़े व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद। गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकार किया कि मृतक विनोद पाल द्वारा अभियुक्त को गोदाम पर काम करने के बहाने बुलाकर उसके साथ कुकर्म किया जाता था जिससे क्षुब्ध होकर अभियुक्त ने की थी विनोद पाल की गला रेतकर हत्या।read morehttps://pahaltoday.com/crude-oil-prices-are-out-of-control-due-to-the-war-what-is-the-real-reason-behind-the-war-and-when-will-it-end/ 1 पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञान जयसिंह ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया 12.03.2026 की रात्रि में थाना बाबूगढ क्षेत्रांर्तगत बछलौता रोड़ स्थित अभय इलेक्ट्रोनिक्स गोदाम पर विनोद पाल का शव मिला था, जिनकी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी, उक्त सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारीगण, फॉरेंसिक टीम व स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था तथा घटना में संलिप्त अभियुक्त रितिक कुमार पुत्र मुन्नू निवासी छापकौली थाना बागोड जनपद हापुड़ की शीघ्र गिरफ्तारी /अनावरण करने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टीमें गठित की पंजीकृत मु0अ0सं0 78/2026 धारा 103(1), 238 बीएनएस का सफल अनावरण करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी निशानदेही पर आलाकत्ल चाकू, मृतक का जला हुआ मोबाइल फोन, अभियुक्त के जले हुए रक्तरंजित कपड़े व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद हुई बरामदगी का विवरण:-1. आलाकत्ल चाकू ।2. मृतक का जला हुआ मोबाइल फोन, अभियुक्त के जले हुए रक्तरंजित कपड़े।3. घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल स्पलैण्डर प्लस रजि० नं0 यू०पी० 37 जैड 5281 ।पूछताछ का विवरण:-गिरफ्तार अभियुक्त को संदेह के आधार पर पूछताछ हेतु थाना लाया गया जिसके द्वारा पूछताछ करने पर स्वीकार किया गया है कि मृतक विनोद पाल ने 9000/- रुपये प्रतिमाह पर मुझे अपने यहां काम पर रखा था। परन्तु विनोद पाल मुझे खाना खिलाने व दारू पिलाने के लालच में दुकान पर रात में बुलाता था और मुझे शराब पिलाकर मेरे साथ नशे में गलत काम करता था। जिसका मेरे द्वारा विरोध किया गया तो वह मुझे धमकी देने लगा। दिनांक 11.03.2026 को भी विनोद पाल द्वारा मुझे रात्रि में अपनी दुकान पर बुलाया और शराब पिलाकर मेरे साथ गलत काम किया जिससे में काफी झुब्ध हो गया और मेरे द्वारा बैग से चाकू निकालकर विनोद पाल की गर्दन पर 3-4 वार कर गर्दन रेतकर उसकी हत्या कर दी थी तथा उसके बाद मैनें साक्ष्यों को मिटाने के उद्देश्य से मृतक का मोबाइल फोन व अपने खून से सने कपडो को जला दिया था।