छतरपुर। 55वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत बुंदेलखंड हाईवेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पचवारा टोल प्लाजा पर समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया तथा लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवेंद्र चापेकर, प्रोजेक्ट डायरेक्टर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) पीआईयू छतरपुर रहे। उनके साथ एनएचएआई के मैनेजर (टेक्निकल) श्री पटेल और डिप्टी मैनेजर (टेक) सौरभ चौधरी भी मौजूद रहे।read more:https://pahaltoday.com/as-eid-approaches-markets-become-lively-with-shoppers-thronging-late-into-the-night/ समारोह की शुरुआत बुंदेलखंड हाईवेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह भदौरिया और नीरज राजोरिया द्वारा मुख्य अतिथि का बुके देकर स्वागत करने के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लुहारी के मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सीएसआर मैनेजर फिरोज़ खान ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मजबूत सुरक्षा संस्कृति विकसित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि सड़क पर छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर बड़ी दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। मुख्य अतिथि देवेंद्र चापेकर ने अपने संबोधन में कहा कि “छोटी-छोटी सावधानियां ही जीवन की रक्षा करती हैं, आइए मिलकर सुरक्षित भारत के निर्माण का संकल्प लें।” कार्यक्रम में परियोजना के अधिकारी अमित सिंह, आशीष विश्वकर्मा सहित कर्मचारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सीएसआर एवं सुरक्षा मैनेजर फिरोज़ खान ने किया, जिन्हें राजस्थान सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।