कायमगंज कोतवाली में SPEL प्रोग्राम शुरू: छात्रों को 20 दिन की प्रैक्टिकल पुलिसिंग ट्रेनिंग, बनेंगे ‘पुलिस मित्र’

Share
कायमगंज / फर्रुखाबाद। युवाओं को पुलिस व्यवस्था से जोड़ने और कानून व्यवस्था के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से कायमगंज कोतवाली में एक नई पहल की शुरुआत की गई है। भारत सरकार की योजना के अंतर्गत पुलिस विभाग द्वारा SPEL (Student Police Experiential Learning) प्रोग्राम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से कॉलेज के छात्र-छात्राओं को सीधे पुलिस थानों और संस्थानों में जाकर पुलिसिंग की कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर मिलेगा।इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को पुलिस के कामकाज से परिचित कराना और समाज में पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है।
=20 दिन की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग में समझेंगे पुलिस सिस्टम =इस कार्यक्रम के तहत स्नातक स्तर के छात्र-छात्राओं को करीब 20 दिनों की प्रायोगिक ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान छात्र पुलिस की रोजमर्रा की जिम्मेदारियों, जांच प्रक्रिया और कानून व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं को करीब से देख और समझ सकेंगे।सीसीटीएनएस प्रभारी नितिन मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम का मूल मंत्र “करके सीखना” है। इसके माध्यम से छात्रों की सोचने-समझने की क्षमता, तर्कशक्ति और कम्युनिकेशन स्किल को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।साइबर क्राइम से ट्रैफिक कंट्रोल तक मिलेगी जानकारीट्रेनिंग के दौरान छात्रों को अपराध जांच, साइबर क्राइम, ट्रैफिक कंट्रोल, मानव तस्करी जैसे गंभीर विषयों की जानकारी दी जाएगी। इससे छात्र न केवल कानून व्यवस्था की बारीकियों को समझेंगे, बल्कि समाज में अपराध रोकने के तरीकों से भी परिचित होंगे।
पुलिस विभाग का मानना है कि इस पहल से युवाओं में जागरूकता बढ़ेगी और पुलिस के प्रति बनी कई गलत धारणाएं भी दूर होंगी।*युवा बनेंगे ‘पुलिस मित्र’, सोशल मीडिया से फैलाएंगे जागरूकता*इस कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य युवाओं को ‘पुलिस मित्र’ के रूप में तैयार करना भी है। छात्र पुलिस की चुनौतियों को समझेंगे और समाज में पुलिस के सकारात्मक कार्यों को लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी पुलिस की जनहितकारी पहल और जागरूकता संदेशों को व्यापक स्तर पर साझा करेंगे।*इन कॉलेजों के छात्र ले रहे हिस्सा*इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शहर के लक्ष्मी यदुनंदन महाविद्यालय और विद्या मंदिर महाविद्यालय के एनएसएस और एनसीसी से जुड़े छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम के पहले दिन एलवाई डिग्री कॉलेज से शिवानी, रानी, शिवांग मिश्रा, सचिन, सौरभ और शिवांगी मिश्रा सहित कई छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। वहीं विद्या मंदिर महाविद्यालय से यश तिवारी, गौरांग तिवारी, दिव्यांश शर्मा, रिचा पाल और इंदु तिवारी ने प्रशिक्षण में शामिल हो सीखने का प्रयास किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *