उन्नाव। अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मौरावां थाना क्षेत्र के असरेंदा और बरेंदा गांव में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने 34 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की, जबकि करीब 350 किलो महुआ लहन मौके पर नष्ट कराया गया।जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक निशांत सिंह, लखनऊ प्रवर्तन टीम के आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार चौधरी, गुंजन सक्सेना और शालिनी कन्नौजिया सहित स्थानीय पुलिस बल शामिल रहा।विभाग के अनुसार बरामद शराब के मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में एक अभियोग दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।