भदोही। जनपदीय पुलिस ने गुरुवार को शांति भंग के अंदेशा में 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। साथ ही यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 237 वाहनों का चालान कर 2 लाख 49 हजार 500 रुपए का समन किया। इस दौरान थाना ज्ञानपुर के उपनिरीक्षक सत्येंद्र राय ने थाना गेट से 3 व्यक्तियों को धारा 170, 126 व 135 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में चालान किया। थाना गोपीगंज क्षेत्र के उपनिरीक्षक चंद्रशेखर राय ने कस्बा गोपीगंज से 1 व्यक्ति और उपनिरीक्षक वीरेंद्र यादव ने ग्राम ककराही से एक व्यक्ति को धारा 170, 126 व 135 बीएनएस में गिरफ्तार कर चालान किया। वहीं यातायात पुलिस द्वारा प्रतिदिन सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।read more:https://pahaltoday.com/road-development-in-farrukhabad-gains-momentum-comprehensive-review-of-action-plan-for-2026-27/आज यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 201 दोपहिया वाहनों व 36 चारपहिया वाहनों सहित कुल 237 वाहनों का चालान किया। उल्लंघन करने वालों पर कुल 2,49,500 रुपए का समन किया गया।