अभाविप के 13 संभावित प्रत्याशियों ने दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में किया छात्रों से संपर्क

Share

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा आगामी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को लेकर घोषित 13 संभावित प्रत्याशियों ने अपने प्री-कैंपेन अभियान की शुरुआत की। संभावित प्रत्याशियों ने दिल्ली विश्वविद्यालय के नार्थ कैंपस, साउथ कैंपस, कालकाजी कैंपस के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विभागों में जाकर छात्रों से प्रत्यक्ष संवाद किया और उन्हें अभाविप द्वारा छात्रहित में किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों से अवगत कराया। प्री-कैंपेन के दौरान प्रत्याशियों ने छात्रों के बीच जाकर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं, आकांक्षाओं और सुझावों को जाना। छात्रों के साथ संवाद के दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विश्वविद्यालय में अभाविप नीत डूसू द्वारा किए गए कार्यों, जिसमें ग्रेट डूसू इंटर्नशिप, केंद्रीकृत हॉस्टल प्रणाली, महिला सुरक्षा के लिए पिंक बूथ, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सहित विभिन्न छात्रहितैषी पहलों की जानकारी साझा की।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteअभाविप के 13 संभावित प्रत्याशी आगामी दिनों में भी दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में छात्रों के बीच जाकर व्यापक जनसंपर्क अभियान जारी रखेंगे। इस अभियान के माध्यम से छात्रों से प्राप्त सुझावों और उनकी प्राथमिकताओं को संकलित कर आगामी छात्रसंघ चुनाव के घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा, ताकि घोषणा पत्र दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की वास्तविक आवश्यकताओं और आकांक्षाओं का प्रतिबिंब बन सके।अभाविप दिल्ली प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि छात्रों के साथ संवाद करके छात्रों से अभाविप को जो समर्थन मिल रहा है और दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र अभाविप के सम्भावित प्रत्याशियों का जिस गर्मजोशी से स्वागत कर रहे हैं यह दर्शाता है कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ में छात्रों की पहली पसंद अभाविप है, हमें विश्वास है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र एक बार फिर अभाविप के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए छात्रहित में मजबूत और सक्रिय छात्रसंघ के लिए अपना समर्थन देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *