लोहे के पाइप से हमला कर युवक को किया घायल, थाने में दी तहरीर

Share

नानौता (सहारनपुर)। कस्बे के सरकारी प्राइमरी स्कूल के पास दो युवकों द्वारा लोहे के पाइप से हमला कर एक युवक को घायल करने का मामला सामने आया है। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला शेखजादगान निवासी मोहम्मद इस्माइल पुत्र शहनाज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई मोहम्मद रिजवान, जो एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है, बीती रात करीब 11 बजे ई-रिक्शा से काम से लौट रहा था। आरोप है कि जैसे ही वह सरकारी प्राइमरी स्कूल के पास पहुंचा, वहां पहले से मौजूद साहिल पुत्र लालू और अमित पुत्र लालू, निवासी नानौता, ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लोहे के पाइप से हमला कर दिया।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/पीड़ित के अनुसार हमले में रिजवान के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर जब उसका भाई इस्माइल मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि जाते समय दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल पक्ष ने नानौता थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *