महिला चिकित्सक के उपचार बिगडी महिला की हालत

Share

महिला चिकित्सक के उपचार बिगडी महिला की हालत

(सादिक सिद्दीक़ी)

कांधला,नगर के एक व्यक्ति ने सीएमओ को शिकायती पत्र देते हुए शामली की एक महिला चिकित्सक के गलत उपचार से महिला की हालत बिगड़ने और हजारों की रकम ऐठने का आरोप लगाते हुए कार्रवाही की मांग की है।
कस्बे के मौहल्ला शेखजादगान निवासी अब्दुल कयूम ने सीएमओ शामली को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी पत्नी मोहसिना गर्भवती थी। जांच के लिये शामली एक महिला चिकित्सक के प्राईवेट अस्पताल में दिखाया था। आरोप है कि महिला चिकित्सक के गलत उपचार से गृभ में ही बच्चें की मौत हो गई। े बच्चे को मृतक बताकर महिला चिकित्सक ने महिला गृभपात करा दिया। जिससे महिला की हालत बिगड गई। महिला को बहुत ज्यादा इन्फेक्शन फैल गया। महिला चिकित्सक ने इलाज के नाम पर पीड़ित पक्ष से 80 हजार की रकम को ठग लिया। जबकि हालत गंभीर होने पर महिला का अन्य अस्पताल में उपचार कराया गया। पीड़ित ने महिला डॉक्टर अपनी पैसों की मांग की तो उसने मौके से भगा दिया। पीड़ित व्यक्ति ने सीएमओं से मामले की जांच कर दोषी महिला चिकित्सक के विरूद्ध कार्रवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *