कौन है विवेकानंद पाण्डेय, जिनके जन्मदिन पर बधाई देने वालों की लगा तांता

Share
कौन है विवेकानंद पाण्डेय, जिनके जन्मदिन पर बधाई देने वालों की लगा तांता
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के करीबी माने जाते हैं युवा नेता विवेकानंद पाण्डेय
गाजीपुर। कौन है विवेकानंद पाण्डेय जिनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है। यह वहीं विवेकानंद पाण्डेय है जो जिले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आने पर उनके साथ जरूर दिखते हैं और लोगों की मानें तो युवा नेता विवेकानंद पाण्डेय का डिप्टी सीएम से बहुत गहरा संबंध है। जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के वभनौली गांव निवासी युवा नेता विवेकानंद पाण्डेय का बीते दो जुलाई को जन्मदिन था और उक्त अवसर पर उनके चाहने वाले लोग सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यमों से बधाई देते रहे। वहीं उनके जन्मदिन के अवसर पर लोग जगह जगह केक काटकर जन्मदिन भी मनायें। यह वहीं विवेकानंद पाण्डेय है जो सपा सरकार में 15 अगस्त 2015 को प्रदेश का सबसे बड़ा जंगीपुर में सड़क,बिजली किसानों की समस्या को लेकर आमरण अनशन किया था। सपा सरकार में विवेकानंद पाण्डेय जंगीपुर के जन आंदोलन में तीन महीना तक जेल में रहे। 69 नामजद और नौ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ था। करीब दो दर्जन अपराधिक धाराए गैगेसटर जिला बदर तक की कार्यवाही हुई थी। फिर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक द्वारा सभी का मुकदमा वापस हुआ इससे अंदाजा लगाया जा सकता है डिप्टी सीएम से युवा नेता का कितना गहरा संबंध दर्शाता है। युवा नेता विवेकानंद पाण्डेय गरीबों के सुख दुख में मदद करते रहते हैं। और जंगीपुर विधानसभा की जनता उनको मसीहा मानती है। युवा नेता विवेकानंद पाण्डेय ने बताया कि यह सब जनता का प्यार और आशीर्वाद है मैं अपने जन्मदिन पर सभी का आभार व्यक्त करता हूं। एक सवाल पर उन्होंने बताया कि अगर मुझे मौका मिला तो जंगीपुर विधानसभा को एक अलग विधानसभा के रूप में सजाने का काम करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *