बहराइच (नानपारा) l आदर्श नगर पालिका परिषद नानपारा के मोहल्ला कवीनगर में रविवार को हुई बारिश के बाद जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार शहर का बारिश का पानी इसी रास्ते से होकर निकलता है। नाला भर जाने के कारण बड़ी मात्रा में पानी कवीनगर में चला गया, जिससे मोहल्लेवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।मोहल्ले में जल निकासी के लिए हार्वेस्टिंग प्लांट भी लगा हुआ है lread more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteजिसके माध्यम से बारिश और घरों का पानी निकल जाता है जलभराव की समस्या नहीं होती। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले करीब पांच वर्षों से हार्वेस्टिंग प्लांट की सफाई कराने की मांग की जा रही है, बावजूद इसके अभी तक इसकी समुचित सफाई नहीं कराई गई।हार्वेस्टिंग प्लांट की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त होने से मोहल्ले में बार-बार होने वाले जलभराव से निजात मिल सकती है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से प्लांट की तत्काल सफाई कराने की मांग की है l