बहराइच ( मिहीपुरवा )lविकासखंड मिहींपुरवा अंतर्गत थाना सुजौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत फकीरपुरी के मजरा रमपुरवा को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क पर क्षतिग्रस्त पुलिया के निर्माण की मांग को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। महिलाओं और पुरुषों ने एकत्र होकर जिम्मेदार विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द पुलिया का निर्माण कराने की मांग की।ग्रामीणों के अनुसार विशुनापुर-रमपुरवा संपर्क मार्ग पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त होकर धंस गई है। पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित है। ग्रामीणों को दूसरे रास्ते से करीब पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर आवागमन करना पड़ रहा है। मार्ग पर पैदल और बाइक से निकलने के दौरान भी हादसे का खतरा बना हुआ है।प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि पुलिया की हालत इतनी खराब होने के बावजूद संबंधित विभाग के जिम्मेदारों की नजर इस ओर क्यों नहीं गई।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteग्रामीणों ने कहा कि सड़क और पुलिया की स्थिति का नियमित निरीक्षण किया जाता तो समय रहते मरम्मत या निर्माण कार्य कराया जा सकता था।ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के जेई की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि क्षतिग्रस्त पुलिया को लेकर ग्रामीण परेशान हैं, लेकिन संबंधित जेई के मौके पर आने और स्थिति का जायजा लेने का पता नहीं है। ग्रामीणों ने मांग की कि विभागीय अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिया की स्थिति का निरीक्षण करें और निर्माण कार्य शुरू कराया जाए जिससे लोगों को आसानी हो।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से क्षतिग्रस्त पुलिया का जल्द निर्माण कराने के साथ संपर्क मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिया नहीं बनाई गई तो आवागमन पूरी तरह बाधित होने के साथ बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है।