कानपुर देहात- एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में रूरा डेरापुर रोड स्वागत द्वार भटौली में राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव के निर्देशानुसार विशाल शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें हजारों की संख्या में राहगीरों ने शर्बत पीकर गर्मी से राहत महसूस की। तपन भरी भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से बेहाल लोगों ने सोमवार को भटौली डेरापुर रोड स्वागत द्वार पर एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में शर्बत वितरण किया गया जिसमें राहगीरों ने शर्बत पीकर राहत महसूस की। read more:https://worldtrustednews.in/congressmen-attracted-to-the-cockroach-janata-party-desperate-for-alliance/
सोमवार को भटौली बाजार में एक उम्मीद एनजीओ संस्था के पदाधिकारीयो व सदस्यों में शर्बत वितरण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राहगीर, कार, साइकिल, मोटरसाइकिल सवार लोगों को ठंडा ठंडा शर्बत पिलाया। राहगीरों ने शर्बत पीकर गर्मी से राहत महसूस करते हुए खुशी जताई।
कार्यक्रम में शिशुपाल चौहान विधानसभा अकबरपुर प्रभारी, लेफ्टिनेंट रविंद्र कुमार शुक्ला, रूजमान अहमद जिला मीडिया प्रभारी, सविता कुरील उपाध्यक्ष विधानसभा अकबरपुर रनिया, उपेंद्र यादव एयरफोर्स, अनिल कुमार गौतम शिक्षक, आरुष कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष अकबरपुर, अंकित गौतम सचिव, अंकित गौतम गुफरान से सुरेश चंद्र गौतम राजेंद्र प्रजापति, राहुल परिहार, मानस गौतम, अंचल यादव, यश मिश्रा, प्रिंस गौतम, देव मिश्रा, शिवम गौतम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।