स्व. जगदीश सिंह की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Share

बहराइच/पयागपुर। विधानसभा क्षेत्र पयागपुर के त्रिभुवन आश्रम, त्रिभुवन दत्त पुरा में रविवार को राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर दहौरा के पूज्य पिता एवं समाजसेवी स्वर्गीय श्री जगदीश सिंह की 10वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उपस्थित लोगों ने दिवंगत समाजसेवी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने स्वर्गीय जगदीश सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके सामाजिक कार्यों और समाजसेवा में योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के लिए किए गए उनके कार्य और उनके विचार हमेशा लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/कार्यक्रम में राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश डॉ. अरविंद सिंह रावत की विशेष उपस्थिति रही।श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर दहौरा, पूर्व गन्ना चेयरमैन सुदर्शन सिंह, महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवानी ठाकुर, किसान कर्ज मुक्त अभियान कमेटी के राष्ट्रीय संयोजक जयनू ठाकुर, लाल बिक्रम सिंह, एडवोकेट रजनीश कनौजिया, एडवोकेट शिवनाथ शिखर, उद्भव सिंह कृष्णा, संतोष सिंह सरपंच, देवा सिंह, कृपा राम गौतम, बड़कऊ पाल, उग्रसेन सिंह, उमेश कुमार, मनोज कुमार तथा केशव राम यादव सहित पार्टी के कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *