चावल से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईवे पर पलटी, लगा जाम

Share
शेरकोट । हरेवली चौराहे के पास मंगलवार को चावल से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईवे पर पलट गई। ट्रॉली पलटने से उसमें लदा चावल सड़क पर बिखर गया, जिससे हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।जानकारी के अनुसार, ग्राम हफीजाबाद निवासी राहुल मंगलवार को नजीबाबाद से ट्रैक्टर-ट्रॉली में चावल भरकर काशीपुर जा रहे थे। हरेवली चौराहे के पास पहुंचने पर अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद सड़क पर चावल फैलने से वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया। हाईवे पर अचानक लगे जाम के कारण छोटे-बड़े वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ी। दोनों ओर वाहनों की कतार लगने से काफी देर तक यातायात की रफ्तार थमी रही।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर स्थिति संभाली। पुलिसकर्मियों ने सड़क पर फंसे वाहनों को निकलवाकर यातायात सुचारु कराने का प्रयास किया। साथ ही पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटवाने और सड़क पर बिखरे चावल को साफ कराने की कार्रवाई शुरू कराई। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *