कानपुर देहात। अपराध/आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं नकबजनी/चोरी/छिनैती/लूट सम्बन्धी अपराध की घटनाओं को कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम एवं अपर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के मार्गदर्शन में दिनाँक 25.06.2026 को मोहम्मदपुर गाँव के पास बने स्टैण्ड पर चेकिंग व थाना अकबरपुर की पुलिस के साथ गस्त मिलान के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक ब्लैक कलर की पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर सवार 03 व्यक्ति जो कि मूसानगर मलासा रोड की तरफ से आ रहे हैं ये लोग कानपुर देहात व आस-पास से सटे हुये क्षेत्रों में चोरी एवं नकबजनी की घटनायें कारित करते हैं। ये वही अपराधी है, जिन्होंने भोगनीपुर व अन्य थाना क्षेत्रों में चोरी व नकबजनी की घटनायें कारित की हैं । इस सूचना पर पुलिस बल मलासा रोड पर अकबरनगर मोड से 50 मीटर देवीपुर की तरफ संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चैकिग करने लगे तभी मलासा की तरफ से एक मोटरसाइकिल आते हुये दिखाई दी, जिसे रूकने का इशारा किया गया तो पुलिस वालों को अचानक सामने देखकर एकाएक अपनी मोटरसाइकिल को मोडकर अकबरनगर की तरफ भागने का प्रयास किया कि गाडी स्लिप करके गिर गयी। तीनों व्यक्ति मय मोटरसाइकिल जमीन पर गिर गये और पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने लगे, जिससे पुलिस वाले बाल-बाल बच गये एवं पुलिस बल त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर तीनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया।read more:https://pahaltoday.com/district-supply-officer-inspected-the-farmer-registry-camp/
तीनों व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया तो तीनों ने क्रमशः अपना नाम पता 1. चांदबाबू पुत्र सरवर निवासी भगवंतपुर थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 28 वर्ष 2. उमर पुत्र अल्लारक्खू निवासी मलिकपुर थाना जहांनाबाद जनपद फतेहपुर उम्र करीब 35 वर्ष 3.अरवाज उर्फ राजा पुत्र निसार निवासी निबियाखेडा थाना सजेंती जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 23 वर्ष बताया। पूछताछ पर इन लोगों ने बताया कि हमारा एक चोरों का गिरोह है, जो चाँदबाबू चलाता है। हम लोग जनपद कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहपुर व औरैया आदि आस-पास के जिलों में चोरी करते हैं। हम लोग पहले दिन में सूनसान या ताला बंद घरों की पहचान करते हैं और रात्रि में मिलकर पता लगाये गये घरों में मौका देखकर चोरी कर लेते हैं। चोरी में जो औजार हम इस्तेमाल करते हैं, साथ लेकर चलते हैं। पिछले दिनों हमने कानपुर देहात में ग्राम पिलखिनी, ग्राम नरायणपुर, ग्राम चौकी, ग्राम आलमचन्द्रपुर, ग्राम विवाईन में व ग्राम रामसारी, घाटमपुर में घरों में चोरियाँ की हैं। इसके अलावा भी कई चोरियाँ की है। तीनों अभियुक्तों की मौके पर जामा तलाशी ली गयी तो इनके कब्जे से भिन्न-भिन्न चोरियों से संबंधित कुल 1,18,200/-रुपये नगद, सोने व चांदी के आभूषण (कुल कीमत करीब 09 लाख रुपये), 01 मोटरसाइकिल (जो ग्राम विवाईन से चोरी की गयी थी), अवैध असलहा-कारतूस व चोरी में प्रयोग किये जाने वाले उपकरण बरामद हुए। अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग करने के संबंध में थाना भोगनीपुर पर मु0अ0सं0 222/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है।