बलिया , रसड़ा। जय गुरुवंदे आश्रम सिलहटा बलिया उत्तरप्रदेश में 12 मई से 14 मई 2026 तक तीन दिवसीय भव्य सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जय गुरुबंदे स्वर योग साधना के मीडिया प्रभारी शशि दास ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताये कि इस आध्यात्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाना और लोगों को आंतरिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ना है।12 मई को बाइक रैली निकाल कर इस कार्यक्रम को लेकर जन-जन को जागरूक किया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में विशेष रूप से आध्यात्मिक भजन, सत्संग तथा ‘उल्टी वाणी’ जैसे विशिष्ट प्रवचनों का आयोजन किया जाएगा, जो साधकों को आत्मचिंतन और आत्मबोध की ओर प्रेरित करेंगे।read more:https://pahaltoday.com/narcotics-are-sold-from-morning-till-evening-at-ramvan-chowraha-and-kusumbhi-chowraha-in-radhanagar-police-station-areकार्यक्रम की समय-सारणी के अनुसार, प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक तथा दोपहर 1 से 2 बजे तक,शाम 3:00 बजे से 6:00 बजे तक सत्संग एवं ध्यान कार्यक्रम संचालित होंगे। सत्संग के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन में संतुलन, मानसिक शांति और आत्मिक उन्नति प्राप्त कर सकता है।इसके साथ ही, आयोजन के दौरान विशाल भंडारे की भी व्यवस्था की गई है, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद ग्रहण करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आश्रम के कमेटी ने जनमानस से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक अनुष्ठान का लाभ उठाने की अपील की है।आश्रम प्रबंधन की ओर से यह भी उल्लेखनीय पहल की जा रही है कि गरीब विधवा महिलाओं एवं लकवा (पैरालिसिस) से पीड़ित जरूरतमंद लोगों के लिए नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था भी निरंतर उपलब्ध कराई जा रही है, जो समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।समग्र रूप से, यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि समाज में सकारात्मकता, सेवा और आध्यात्मिकता के संदेश को भी व्यापक रूप से प्रसारित करेगा। जय गुरुबंदे के जयघोष के साथ यह तीन दिवसीय कार्यक्रम क्षेत्र में एक विशेष पहचान बनाने को तैयार है । कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को कॉपी पेन वितरण करके पढ़ाई के महत्व के बारे में भी बतलाया जाएगा।