यह गद्दी तो दो दिन की है, किसी की पुश्तैनी संपत्ति नहीं, भ्रम में न रहे ममता

Share

कोलकाता।पश्चिम बंगाल की खड़गपुर सदर विधानसभा सीट से बीजेपी के विजयी उम्मीदवार दिलीप घोष ने ममता बनर्जी के सीएम पद न छोड़ने पर कहा कि राजनीतिक पद केवल सीमित समय के लिए होता है। इसलिए ममता बनर्जी किसी भ्रम में न रहें। घोष ने बुधवार सुबह कहा कि एक दिन हर किसी को यह दुनिया छोड़कर जाना ही है। राजनीतिक पद केवल सीमित समय के लिए होता है। यह गद्दी तो दो दिन की है, इसलिए किसी भ्रम में न रहें। यह किसी की पुश्तैनी संपत्ति नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल की जनता ने 15 साल का समय दिया था। उन्होंने सिवाय हिंसा और भ्रष्टाचार के, बंगाल में कोई काम नहीं किया। टीएमसी के कार्यकाल में लोगों का जीना मुश्किल हो चुका था जिस डॉक्टर बेटी का रेप-मर्डर हुआ। उसे न्याय नहीं मिला, बल्कि पीड़िता की मां का टीएमसी के नेताओं ने अपमान किया। इन सभी बातों को जनता भूली नहीं है।read more:https://khabarentertainment.in/the-light-of-learning-culture-and-creativity-an-unforgettable-saga-of-the-second-convocation-with-udaan-2026/उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी क्या कह रही हैं, आज दुनिया को इससे मतलब नहीं है। दिलीप घोष क्या कह रहे हैं, इस बात को सुनना चाहिए। वहीं बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक सुवेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी ने कहा कि लोगों का साथ जरूरी है। अगर आप लोगों के साथ रहते हैं, तो जीत पक्की है। हम इसलिए जीते क्योंकि हम उनके साथ खड़े रहे। हमने शुरू से ही कहा था कि टीएमसी जीरो हो जाएगी। शिशिर अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी को ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर में घुसने से रोक दिया गया था, इसलिए उन्होंने दीघा में कल्चरल सेंटर बनवाया। उन्होंने इसके लिए सरकारी पैसों का इस्तेमाल किया। भगवान जगन्नाथ ने इसका जवाब दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *