चार हजार की नकदी व चोरी की बाईक सहित चोर पकड़ा

Share
नगीना । पुलिस ने चोरी की गई एक मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में उसका चालान कर दिया , पुलिस ने गिरफ्तार किये गये अभियुक्त के पास से 4 हजार रुपये भी बरामद किये ।read more:https://pahaltoday.com/after-bengal-bjp-embarks-on-mission-punjab-drug-abuse-law-and-order-and-corruption-are-the-main-issues/पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार 19 अप्रैल 2024 को थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मशानंगली निवासी गोतम सिंह पुत्र मेघराज सिंह व ग्राम धर्मशानंगली में निवासी फिरोज उस्मानी पुत्र रुस्तम ने 12 मई 2026 को अपनी अपनी मोटरसाईकिल चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी थी पुलिस ने दोनों ही मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी , पुलिस के अनुसार विवेचना में चोरी गई मोटरसाईकिलों के मामलों में आशु चौधरी पुत्र विरेंद्र सिंह निवासी ग्राम धर्मशानंगली का नाम प्रकाश में आया , थाने के एस आई अजित कुमार ने पुलिसकर्मियों की मदद से चोरी की गई 1 मोटरसाइकिल सहित अभियुक्त आशु चौधरी को गिरफ्तार कर लिया , पुलिस ने उसके पास से 4 हजार रुपये भी बरामद किये ,पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त आशु ने बताया कि चोरी की गई एक मोटरसाइकिल उसने अपने एक साथी हरिद्वार क्षेत्र के ग्राम मुलाना थाना मंगलौर निवासी सनी पुत्र दीपक को बेचने के लिए दी थी जो उसने  9 हजार रुपये में बेच दी थी , 4 हजार रुपये उसके हिस्से में आये थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *