कारगिल विजय दिवस पर व्यापार मंडल ने वीर शहीदों को किया नमन

Share

सहारनपुर। कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई की ओर से जिला सैनिक एवं पुनर्वास कार्यालय स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, पूर्व सैनिकों एवं गणमान्य नागरिकों ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने कहा कि कारगिल का ऑपरेशन विजय भारतीय सेना के अदम्य साहस, वीरता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।readmore:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/उन्होंने कहा कि वर्ष 1999 में भारतीय सैनिकों ने दुर्गम पहाड़ियों पर कठिन परिस्थितियों में लड़ते हुए दुश्मन को पीछे हटने पर मजबूर किया और देश की सीमाओं की रक्षा कर विश्व में भारत की शक्ति का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीर जवानों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में तीनों सेनाओं की भूमिका अतुलनीय रही है और हर नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करे। यही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कारगिल के अमर शहीदों के शौर्य और बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश अरोड़ा, मुरली खन्ना, कर्नल संजय मिड्ढा, डॉ. जी.बी. लाल, अशोक मलिक, गोपाल सिंह सैनी, संजीव सचदेवा, दीपक कुमार, दक्ष सचदेवा सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी, पूर्व सैनिक एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *