भदोही। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी द्वारा पुलिस लाईन ज्ञानपुर परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई एवं परेड का निरीक्षण किया गया। परेड निरीक्षण के उपरांत पुलिस बल को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ एवं चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से दौड़ कराई गई। एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल की कार्यवाही का निरीक्षण कर उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए सम्बंधित को निर्देशित किया। परेड उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा अर्दली रूम किया गया, जिसमें महत्वपूर्ण रजिस्टरों व अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन कर उन्हें अद्यतन व सुव्यवस्थित रखने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस लाईन निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा UP-112 की गाड़ियों, राजकीय वाहनों का सघन निरीक्षण किया गया तथा परेड में सम्मिलित स्वान दल का भी पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश। निरीक्षण के दौरान वाहनों के रख-रखाव, उपकरणों की क्रियाशीलता व सफाई को चेक करते हुए संबंधित प्रभारियों को व्यवस्थाएं और चुस्त-दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजकीय कार्यों व उपकरणों के रख-रखाव में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।read more:https://khabarentertainment.in/ks-childrens-academys-class-10th-exam-result-was-very-proud/
साथ ही पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के पासिंग आउट परेड के रिहर्सल का निरीक्षण किया। उनके द्वारा रिहर्सल के दौरान आरक्षियों की मार्चिंग,अनुशासन एवं समन्वय का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के समय पाई गई त्रुटियों को सुधारने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।