सरकार की स्वच्छ भारत मिशन योजना को मुँह चिढ़ाती हुई नजर आ रही है बजबजाती नालियाँ

Share
बछरावा रायबरेली। जी हाँ वर्तमान समय में विकास क्षेत्र के अंतर्गत शेखपुर समोधा ग्राम सभा के मजरे खालेगांव में बजबजाती नालियों को देखकर अगर यह कहा जाए कि यह सरकार की स्वच्छ भारत मिशन योजना को मुंह चिढ़ाती हुई नजर आ रही है, तो कतई गलत नहीं होगा। बात की जाए अगर तो बीते 6 माह के अधिक समय से गांव के अंदर बजबजा रही यह नालियाँ ग्रामीणों के लिए विभिन्न संक्रामक रोगों का सबब बनती जा रही है। ग्रामीण निमिष, अंशु, शिवसागर, रामपाल, विष्णुकांत, अमित शर्मा, आशीष कुमार, प्रेम प्रकाश, प्रीतु, शिवम, सत्यम, सहित दर्जनों ग्रामीणों का कहना है कि गांव के अंदर बजबजा रही इन नालियों को लेकर बीते 6 माह से अधिक समय में कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की गई, परंतु उन्होंने संक्रामक बीमारियों को जन्म दे रही इस गंभीर समस्या को अनसुना कर दिया।read more:https://pahaltoday.com/deputy-rmo-inspected-wheat-procurement-and-storage-arrangements-at-kaimganj-mandi/ वहीं ग्रामीणों के द्वारा यह भी जानकारी दी गई है कि लगभग आठ नौ महीने पूर्व हम लोगों के द्वारा शिकायत करने पर जब एक बार सफाई कर्मी इन नालियों को साफ करने के लिए गांव आए तो उनके द्वारा बड़े ही हनक अंदाज में पूछा गया की शिकायत किसने की है, जब किसी भी ग्रामीण ने जवाब नहीं दिया, तो वह बिना नालियों की सफाई किए ही वापस लौट गए। वही इस मामले को लेकर जब ग्राम पंचायत अधिकारी सुशील यादव से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि अभी तक मुझे इस संबंध में जानकारी नहीं थी, अब मुझे इस समस्या की जानकारी प्राप्त हुई है। जल्द ही इसका निराकरण किया जाएगा। अब देखने वाली बात यह होगी कि ग्राम पंचायत अधिकारी महोदय द्वारा दिए गए इस आश्वासन के पश्चात कब तक ग्रामीणों को अपनी इस गंभीर समस्या से निजात मिलती हुई नजर आएगी। यह एक यक्ष प्रश्न बना हुआ है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *