24 को कलश 25 को मूर्ति स्थापना और 26 को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित को जाएगी। 

Share
जमानिया। 24 को कलश 25 को मूर्ति स्थापना और 26 को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित को जाएगी। इस दौरान  मिट्टी का कलश, साफ जल, आम या अशोक के 5-7 पत्ते, मौली (कलावा), रोली, अक्षत (चावल), सुपारी, सिक्का, हल्दी की गांठ, और लाल कपड़े में लिपटा हुआ जटा वाला नारियल इसके साथ ही जौ (ज्वारे) एक साफ मिट्टी के पात्र में पवित्र मिट्टी डालकर जौ के बीज बोए जाते हैं और उस पर हल्का जल छिड़का जाता है। स्थापना जमदग्नि ऋषि प्रतिमा या तस्वीर के दाईं ओर (सीधे हाथ की तरफ) कलश और जौ का पात्र स्थापित किया जाएगा। पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया जाता है। कि जमदग्नि ऋषि प्रतिमा स्थापना के लिए सबसे पहले 24 को कलश निकाली जाएगी, 25 को प्रतिमा स्थापना किया जाएगा। और 26 को सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न होगी। इसके लिए जीतोड़ प्रयास किया जा रहा है। बता दे कि नगर क्षेत्र के लिये ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कुछ माह पहले की पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास एन एच 24 सड़क पटरी स्थित बाउंड्री के पास यमदाग्नि ऋषि की मूर्ति स्थापना और मिनी पार्क के लिए भूमिपूजन किया गया था। यह परियोजना लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से विकसित होगी। और नगर के सौंदर्य व धार्मिक महत्व में वृद्धि करेगी। मूर्ति स्थापना एवं भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी  के कार्यकर्ता बाल कृष्ण त्रिवेदी और नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से यमदाग्नि ऋषि की मूर्ति स्थापना और पार्क का भूमिपूजन किया था। नगर पालिक परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि जमानियां यमदाग्नि ऋषि की तपोभूमि रही है। और नगर के लिए यह कार्य अत्यंत आवश्यक रहा है।
read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/ उन्होंने यह भी बताया कि बनारस के बाद जमानियां ही वह जगह है जहां मां गंगा उत्तर वाहिनी बहती है। जो धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने विस्तार से बताया कि धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व हमेशा से रहा है यह अपने अतीत और वैभव के लिए प्रसिद्ध है। गुप्ता ने बताया कि  नगर क्षेत्र के हरपुर में बाबा परशुराम जी का ऐतिहासिक मंदिर स्थित है। जहां अक्षय तृतीया के दिन मेला भी लगता है। यह क्षेत्र भगवान परशुराम, उनके पिता महर्षि जमदग्नि और माता रेणुका से जुड़ा हुआ है। इस परियोजना से नगर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को और काफी मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही भविष्य की योजना और विकास फैलायी जाएगी। अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि आने वाले दिनों में जमानियां और भी सुंदर दिखेगा। नगर में विकास कार्य निरंतर चलते रहेंगे और यह परियोजना नगरवासियों के लिए एक नई पहचान का माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि मिनी पार्क और मूर्ति का निर्माण स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक स्थल बनेगा। अंतिम पड़ाव को लेकर अनिल कुमार गुप्ता, संजीत यादव, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता संतोष पांडेय ने इस धार्मिक और सांस्कृतिक पहला कि भूरि भूरि सराहना की, नगरवासियों में उत्साह देखी जा रही है स्थानीय लोगों ने मूर्ति स्थापना और मिनी पार्क निर्माण की योजना को स्वागत योग्य बताया। श्रद्धालु और नागरिक इस परियोजना को जमानियां की धार्मिक विरासत को संरक्षित करने वाला महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं। भविष्य में यह स्थल नगर में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक साबित होगा। फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *