प्रमुख ने समाज कल्याण मंत्री को अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित

Share
प्रमुख ने समाज कल्याण मंत्री को अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित
दौरे पर आए मंत्री से विकास कार्यों को लेकर की चर्चा
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार में  समाज कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण  का जनपद सोनभद्र में आगमन पर लोढ़ी स्थित सर्किट हाउस परिसर में अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष व सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत द्वारा पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र पहना कर स्वागत अभिनंदन किया गया।
सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने बताया कि, दौरे पर आए समाज कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण से समाज कल्याण विभाग द्वारा योजनाओं को धरातल पर लाने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। श्री प्रमुख ने बताया कि, इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, जिले के समाज कल्याण मंत्री संजीव कुमार गोंड़, डीएम चंद्र विजय सिंह व एसपी डॉक्टर यशवीर सिंह द्वारा भी पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया। वही भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि, मंत्री  द्वारा 5:00 बजे फॉसिल्स पार्क सलखन का निरीक्षण किया गया एवं शाम को 7:00 बजे गांव चलो अभियान के अंतर्गत जुगल ग्राम पंचायत में रात्रि विश्राम व भोजन कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात सुबह लोकसभा कार्यालय के उद्घाटन में जाएंगे। उसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा सदर ब्लाक प्रमुख के आवास पर स्वल्पाहार में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात संत शिरोमणि रविदास जयंती कार्यक्रम में सम्मिलित होकर 4:00 बजे बनारस के लिए रवाना होंगे। इस अवसर पर  समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौड, महामंत्री भाजपा राम सुंदर निषाद, कृष्ण मुरारी गुप्ता,  पूर्व  विधायक तीरथ राज, अध्यक्ष रूबी प्रसाद एवं कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *