भाजपा नेता  के विरोध और हमला करने के प्रयास के आगे बेअसर दिखा जिलाधिकारी गाजीपुर का अभियान

Share
गाजीपुर। जखनिया तहसील क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव में धारा 24 के तहत एसडीएम के आदेश के अनुपालन में कब्जा दिलाने पहुंची राजस्व टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। प्रशासन की ओर से कानूनगो और लेखपाल टीम मौके पर खूंटा गाड़ी कर कब्जा दिलाने की कार्रवाई कर रही थी, तभी भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक चौहान , जखनिया द्वितीय के ललकारने परread more:https://pahaltoday.com/body-board-meeting-was-organised-in-rasulabad-nagar-panchayat-auditorium/ महामंत्री गोलू मौर्य, जिमि मौर्य सहित कई लोगों ने लाठी लेकर कानूनगो और लेखपाल टीम की ओर दौड़कर मारने का प्रयास किया। अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक चौहान और कानूनगो के बीच तीखी बहस भी हुई। विवाद बढ़ने के कारण प्रशासनिक कार्रवाई बीच में ही रुक गई और भाजपा कार्यकर्ता लालजी कुशवाहा को कब्जा नहीं मिल सका। घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था और कानून व्यवस्था दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा जिले में अवैध कब्जों और राजस्व मामलों के निस्तारण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन निजामुद्दीनपुर की घटना ने इस अभियान की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खास बात यह रही कि विवाद के दोनों पक्ष भाजपा से जुड़े बताए जा रहे हैं। स्थिति बिगड़ती देख अंततः कानूनगो और राजस्व टीम को बिना कार्रवाई पूरी किए वापस लौटना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *