एएसपी ने पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण

Share

बाराबंकी। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। सहायक पुलिस अधीक्षक मोहम्मद आफताब आलम ने परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से दौड़ कराई और परेड तथा टोलीवार ड्रिल का बारीकी से निरीक्षण किया। सहायक पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों का टर्न-आउट भी चेक किया। उन्होंने परेड के दौरान अनुशासन, एकरूपता और बेहतर प्रदर्शन बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता और अनुशासन ड्यूटी के दौरान बेहतर प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण है।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/इसके बाद एएसपी ने यूपी-112 की पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) का निरीक्षण किया। उन्होंने पीआरवी वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आपातकालीन उपकरणों को क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। साथ ही वाहनों की साफ-सफाई और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा। सहायक पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइंस का भ्रमण कर शस्त्रागार, पुलिस अस्पताल, मेस और अन्य कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आदेश कक्ष के निरीक्षण के दौरान विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों को भी चेक किया गया। एएसपी ने सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यावधिक रखने तथा कार्यालयीय व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *