बिजनौर। पुलिस विभाग में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं सराहनीय सेवाओं के लिए प्रभारी निरीक्षक मंडावर विपिन कुमार को पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह रजत से सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक बिजनौर के के बिश्नोई ने प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार को यह सम्मान प्रदान कर उनके पुलिस सेवा में किए गए उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान की प्रशंसा की।प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार द्वारा पुलिस विभाग में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और लगन के साथ किया जा रहा है। अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन के साथ बेहतर पुलिसिंग को लेकर उनके कार्यों को विभागीय स्तर पर सराहा गया है। इसी सराहनीय सेवा के फलस्वरूप उन्हें पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह रजत प्रदान किया गया।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/
बिजनौर जनपद में ही एसआई से बने प्रभारी निरीक्षक
प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार के लिए बिजनौर जनपद से जुड़ा एक और महत्वपूर्ण पहलू यह है कि उन्हें जनपद बिजनौर में ही उपनिरीक्षक (एसआई) के पद से निरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली थी। पदोन्नति के बाद उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए मंडावर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया।सम्मान प्राप्त होने पर विभागीय अधिकारियों , पुलिसकर्मियों एवं दैनिक पहल टुडे परिवार ने प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे सम्मान पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।
सम्मान मिलने से पुलिस विभाग में खुशी का माहौल
डीजीपी प्रशंसा चिन्ह रजत मिलने से मंडावर थाना सहित जनपद पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिलने वाला यह सम्मान उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की पहचान माना जाता है। विपिन कुमार को मिले इस सम्मान को उनके पुलिस सेवा के प्रति समर्पण और मेहनत का परिणाम बताया जा रहा है।