जसाला प्रकरण में रिहाई के बाद सपा कार्यकर्ताओं का स्वागत, इकरा हसन की टीम रही सक्रिय

Share
सहारनपुर। जसाला हत्याकांड प्रकरण में पीड़ित पक्ष और कश्यप समाज के लोगों की गिरफ्तारी के बाद समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन की टीम लगातार सक्रिय नजर आई। देर रात थाना सदर बाजार में धरने से लेकर जिला कारागार से रिहाई तक टीम इकरा हसन पीड़ित पक्ष के साथ डटी रही। बुधवार को जैसे ही वरिष्ठ सपा नेता मांगेराम कश्यप समेत अन्य लोगों की रिहाई हुई, जेल परिसर के बाहर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और कश्यप समाज के लोगों ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।read more:https://pahaltoday.com/warning-of-indefinite-strike-from-may-26/
गौरतलब है कि डीआईजी कार्यालय में हुए घटनाक्रम के बाद पुलिस ने मांगेराम कश्यप समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके विरोध में सांसद इकरा हसन एवं उनकी टीम देर रात तक थाना सदर बाजार में मौजूद रही। देर रात नगर मजिस्ट्रेट द्वारा जमानत दिए जाने के बाद बुधवार को जिला कारागार से सभी की रिहाई हुई। रिहाई के दौरान सांसद इकरा हसन के मामा साजिद चौधरी, वसीम चौधरी और वरिष्ठ सपा नेता एवं पार्षद अभिषेक “टिंकू” अरोड़ा ने मांगेराम कश्यप और अन्य युवाओं को माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान जेल परिसर के बाहर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता और कश्यप समाज के लोग मौजूद रहे।
साजिद चौधरी और अभिषेक “टिंकू” अरोड़ा ने भाजपा सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में न्याय मांगना भी अब कठिन होता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि कोई पीड़ित परिवार विपक्षी जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों तक भी नहीं पहुंच सकता, तो आम जनता न्याय की उम्मीद किससे करे। अभिषेक “टिंकू” अरोड़ा ने कहा कि सांसद इकरा हसन हर पीड़ित परिवार और पीडीए समाज के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी हैं और आगे भी रहेंगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अन्याय के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रही है और इसका उदाहरण यह है कि टीम इकरा हसन देर रात तक थाना सदर बाजार में धरने पर बैठी रही और पीड़ित पक्ष के लोगों को जमानत मिलने तक वहां से नहीं हटी। वहीं वसीम चौधरी, फैसल सलमानी, सलीम अख्तर और फरहाद गढ़ा ने कहा कि पीड़ित परिवार की लड़ाई को लखनऊ से लेकर न्यायालय तक लड़ने का काम समाजवादी पार्टी करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा गरीब, पिछड़े और शोषित वर्ग की आवाज उठाती रही है।
इस दौरान मांगेराम कश्यप ने भी भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि निर्दोष लोगों को राजनीतिक दबाव में जेल भेजा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार के समर्थन में खड़े होने के कारण उन्हें और उनके साथियों को निशाना बनाया गया। मांगेराम कश्यप ने अखिलेश यादव का विशेष धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लगातार पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए थे और उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, पिछड़े, दलित और कमजोर वर्गों की आवाज उठाती रही है और आगे भी अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। रिहाई के बाद जेल परिसर के बाहर “अखिलेश यादव जिंदाबाद” और “इकरा हसन संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं” जैसे नारों से माहौल गूंजता रहा। सूत्रों के अनुसार, रिहाई के बाद सांसद इकरा हसन पीड़ित परिवार को लेकर लखनऊ रवाना हो गईं, जहां उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात होने की चर्चा है।
इस दौरान मोनिश पुत्र पूर्व सांसद, रोहित कश्यप, रवि कश्यप, राहुल कश्यप, अर्जुन कश्यप, हेमंत कश्यप, हरपाल कश्यप सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता और कश्यप समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *