दिल्ली के साउथ कैम्पस में पीजी गिरने से कई छात्र घायल

Share

 

नई दिल्ली, । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दिल्ली विषय के साउथ कैंपस के निकट सत्य निकेतन में पीजी भवन गिरने की अत्यंत दुखद घटना से प्रभावित विद्यार्थियों एवं उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बचाव कार्य में लगे हुए है। पीजी भवन गिरने की घटना ने पूरे छात्र समुदाय को चिंतित और व्यथित किया है। इस हादसे में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के फँसे होने की सूचना बेहद पीड़ादायक है। अभाविप ने दिल्ली प्रशासन, दिल्ली पुलिस, अग्निशमन विभाग तथा आपदा प्रबंधन टीमों से अपील की है कि राहत एवं बचाव कार्य में शीघ्र तेजी लाने की मांग की। घटनास्थल पर पर्याप्त संख्या में बचाव दल, एंबुलेंस, चिकित्सकीय सहायता तथा सभी आवश्यक उपकरण तत्काल उपलब्ध कराए जाएं। दिल्ली पुलिस एवं आपदा प्रबंधन टीमों को आवश्यकता के अनुसार आधुनिक एवं पर्याप्त बचाव उपकरण उपलब्ध कराए जाएं, ताकि राहत एवं बचाव कार्य को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके। अभाविप ने विद्यार्थियों की हर सम्भव मदद के लिए हेल्प लाइन जारी की – 9873466677 (राजा तंवर), 9492386152 (शेशु)यह घटना दिल्ली विश्वविद्यालय के आसपास संचालित निजी पीजी में विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। देशभर से विद्यार्थी दिल्ली विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त करने आते हैं और बड़ी संख्या में छात्र निजी पीजी एवं किराये के भवनों में रहते हैं। ऐसे में MCD और पीजी संचालकों द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी या विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता गंभीर विषय है।

read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/अभाविप मांग करती है कि दिल्ली सरकार एवं संबंधित विभागों द्वारा सत्य निकेतन सहित दिल्ली के सभी छात्र-बहुल क्षेत्रों में पीजी एवं किराये के भवनों का तत्काल सुरक्षा एवं संरचनात्मक ऑडिट कराया जाए। अभाविप दिल्ली सरकार एवं संबंधित प्रशासन से घटना के कारणों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करती है। भवन निर्माण, भवन की स्वीकृति, संरचनात्मक सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा अथवा अन्य निर्धारित सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर जिम्मेदार पीजी संचालकों, संबंधित संस्थाओं अथवा अधिकारियों की जवाबदेही तय कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए छात्र-बहुल क्षेत्रों में नियमित सुरक्षा निरीक्षण की स्थायी व्यवस्था बनाई जानी चाहिए।अभाविप दिल्ली प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि सत्य निकेतन की घटना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बचाव कार्य में लगे हुए हैं। विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित आवास सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। हम दिल्ली सरकार से इस घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच हो तथा दोषी पाए जाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए। विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता।अभाविप राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि सत्य निकेतन की घटना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बचाव कार्य में लगे हुए हैं। दिल्ली के सत्य निकेतन की घटना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। घटना की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी पीजी संचालकों और उन अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई हो जिन्होंने इस तरह के अव्यवस्थित पीजी चलाने की अनुमति दी। दिल्ली के सभी छात्र-बहुल क्षेत्रों में तत्काल पीजी का सुरक्षा ऑडिट कराया जाए। प्रशासन सभी दोषियों की जवाबदेही तय करे और ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *